देहरादून। उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है यहां विकासनगर से देहरादून की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल, स्कूटी व पैदल जा रहे पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार युवती व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पैदल जा रहे एक व्यक्ति व महिला भी चोटिल हो गई।
प्राप्त समाचार के मुताबिक गत देर सांय बलेनो कार संख्या यूके 07 एफए -7270 विकासनगर से देहरादून की तरफ आ रही थी पंडित वाणी एसबीआई एटीएम के पास कार चालक द्वारा बड़ी तेजी एवं लापरवाही से 5 लोगों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं कार कार चालक के विरुद्ध धारा 279 /304 A /337/338/427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
हादसे में मृतक–
दावा तमांग पुत्र बांगेल तमांग निवासी हाल आईएमए देहरादून उम्र करीब 50 वर्ष
नाम पता घायल——–
1-विजय गुप्ता पुत्र हरीश नारायण 48 वर्ष पंडितवाडी देहरादून
2-कीर्ति पुत्री केहर सिंह खत्री निवासी आप आराम वाला थाना रायपुर देहरादून
3-राखी पुत्री भागीरथ निवासी बद्री मोहल्ला पंडितवाडी उम्र करीब 30 वर्ष
4-सरोज निवासी धरता वाला पंडितवाडी देहरादून


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

