- प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी बहन, भाई ने गला रेत की हत्या
रुड़की। रविवार देर रात प्रेमी से बात कर रही बहन की छोटे भाई ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर पर ही बैठा रहा और सोमवार सुबह सात बजे देवबंद गई मां को सूचना दी। घर पहुंची मां ने पुलिस को जानकारी दी, इसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलौर के मलानपुरा मोहल्ला निवासी शाइस्ता उर्फ फिजा (24) का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
परिजनों को जब जानकारी हुई तो युवक से बात करने पर पाबंदी लगा दी। शनिवार की शाम शाइस्ता की मां अपने मायके देवबंद गई थीं। घर पर शाइस्ता, उसका छोटा भाई अमन (21) और एक और भाई मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात दो बजे शाइस्ता अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी अमन ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि अमन ने गुस्से में शाइस्ता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
सोमवार सुबह अमन ने मां को फोन कर जानकारी दी। मां व रिश्तेदार घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध 
