उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की सीमांत इलाके झूलाघाट क्षेत्र में दादी और पोती के बह जाने की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया बताया जा रहा है कि रविवार को जनेऊ संस्कार में भाग लेने झुलाघाट से 6 किलोमीटर दूर सीमू के लटेश्वरमंदिर में दादी और पोती गए थे इस दौरान पोती का नदी में पैर फिसल गया और वह बहने लगी तो दादी ने भी कूद मार दी पोती को बचाने के चक्कर में दोनों लोग बह गए और लापता हो गए।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- हर्बल कलर आपकी सेहत का भी रखेगा ध्यान, होली हो तो ऐसे रंग से, जानिए खासियत
दरअसल काली नदी के किनारे नेपाल सीमा से लगे कानड़ी ग्राम पंचायत के सीमू मैं काली नदी के किनारे लाटेश्वर मंदिर है यहां रविवार को गांव के ही एक किशोर का जनेऊ संस्कार था जिसमें भाग लेने के लिए 52 वर्ष की तारा देवी पत्नी खड़क सिंह अपनी 8 साल की पोती लतिका के साथ निमंत्रण में गई थी।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- (शर्मनाक) कलयुगी बाप ने बेटी के साथ किया घिनोना काम, आरोपी गिरप्तार
इस दौरान पोती को प्यास लगी तो वह दोपहर के करीब 1:00 बजे पानी पीने के लिए अपनी दादी के साथ काली नदी के किनारे गई लेकिन उसका पैर फिसल जाने की वजह से वह नदी में गिर गई और बहने लगी, वहां पर पोती को बहते देख दादी ने भी नदी में उसे बचाने के लिए कूद मार दी और वह भी तेज बहाव में बह गई। जैसे ही यह खबर स्थानीय लोगों को मिली तो वहां हड़कंप मच गया नदी किनारे लोग दोनों को खोजने लगे इस दौरान सूचना झुलाघाट थाने में भी दी गई जहां पुलिस प्रशासन के साथ-साथ एसएसबी के जवान और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा घटना की जानकारी से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- NEET की परीक्षा की डेट जारी, ऐसे करे आवेदन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 
