रुद्रपुर– पंतनगर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता संदीप कार्की की गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात 14 मई की सुबह की है। जब अवैध खनन में डंफर भरने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी ललित मेहता ने अपने बचपन के दोस्त संदीप कार्की की शांतिपुरी नंबर तीन गौला नदी किनारे गोली मार कर हत्या कर दी थी।
जिसके बाद से ही पिता मोहन सिंह मेहता सहित दोनो भाई ललित मेहता और दीपक उर्फ दीपू मेहता फरार चल रहे थे। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने पिता और दोनो बेटो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार चल रहे दोनो आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस ने क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात कर दी थी। इतना ही नहीं एसएसपी के निर्देश पर अरोपितो के सभी वाहनों को सीज कर दिया था। यहां तक कि आरोपियों के भवनों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही थी। कल देर रात मुख्य आरोपी ललित मेहता, दीपक मेहता और उसके पिता मोहन मेहता को लालकुआं किच्छा रोड नगला बाईपास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ललित मेहता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और खोका सहित क्रेटा कर भी बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायलय में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो भाईयो पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है।
दोनो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी साथ ही अवैध खनन से अर्जित संपत्ति की जांच कर जप्त की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा 
