इस बार अप्रैल के शुरू में होगी तपिश आग के शोलों से होंगे परेशान
देहरादून इस बार गर्मी अभी से लोगों के लिए मुसीबत बन रही है प्रदेश में बीते कुछ सालों से जलवायु परिवर्तन और बदले पैटर्न के चलते मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार भी उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी परेशान कर सकती है। वैज्ञानिकों को मानना है कि मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश भर में पारा चढ़ेगा और अप्रैल के शुरुआती दिनों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
उत्तराखंड के मैदानी जिले तपने लगे हैं। अगले 5 दिनों में पारा और भी उग्र होने वाला है। चटक धूप खिलने की वजह से तापमान में और वृद्धि हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में जहां मौसम शुष्क रहेगा। वही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में उधम सिंह नगर और देहरादून का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।देहरादून का अधिकतम तापमान इस साल पहली बार मार्च के महीने में ही 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
सरोवर नगरी में बीते कुछ दिनों से तेज धूप खिलने के कारण दिन में काफी गर्मी महसूस हो रही है| जिससे शहर के तापमान में भी तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है।दिन में तेज धूप खिलने के चलते मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है. हालाँकि सुबह और शाम को नैनीझील की वजह से ठंडी हवाएं राहत दिला रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे 
