हरिद्वार में जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित जीएसटी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी प्रमोद सेमवाल, जो जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात है, पर एक कारोबारी से पुराने वैट (VAT) बिल समाप्त करने के नाम पर कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सौदेबाजी के तहत पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये लेते समय विजिलेंस टीम ने उसे धर दबोचा।
सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी ने रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस विभाग से की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रैप कर लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर
राशन कार्ड पोर्टल ठप, उत्तराखंड में लोगों के जरूरी काम अटके 

