देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा-2026 को लेकर बड़ा और सख्त एक्शन प्लान तैयार कर दिया है। गुरुवार को सचिवालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने साफ कहा कि इस बार यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित, स्वच्छ और हाईटेक बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यावसायिक सोच से ऊपर उठकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले हर यात्री की सुरक्षा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

ग्रीन और क्लीन यात्रा पर फोकस
सीएम धामी ने ‘ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा’ अभियान को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाने के साथ जगह-जगह कलेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे।
फर्जी खबर फैलाने वालों पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि चारधाम यात्रा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हेली सेवाओं पर कड़ा नियंत्रण
हेली सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी हेलीकॉप्टरों की नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस चेक अनिवार्य किए गए हैं साथ ही ओवरलोडिंग से बचने के निर्देश दिए गए हैं।
डिजिटल सिस्टम से भीड़ नियंत्रण
इस बार यात्रा में डिजिटल मॉनिटरिंग और स्लॉट सिस्टम लागू किया जाएगा…ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।
ओवररेटिंग पर लगेगी लगाम
यात्रा मार्ग पर दुकानों में मनमानी कीमत वसूलने पर रोक लगाने के लिए हर दुकान पर रेट लिस्ट अनिवार्य होगी।
स्वास्थ्य और सुविधाओं को मजबूती
यात्रा मार्गों पर मेडिकल यूनिट, अस्थायी अस्पताल, शौचालय, पेयजल और शेल्टर की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
ट्रैफिक और आपदा प्रबंधन अलर्ट
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सख्त प्लान और वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएंगे। वहीं SDRF और NDRF को अलर्ट मोड में रखा गया है।
हाईटेक होगी पूरी यात्रा
पूरे यात्रा मार्ग पर CCTV और AI आधारित निगरानी प्रणाली लागू होगी। 24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन के जरिए हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की जीवन रेखा है इसलिए इसे हर स्तर पर बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
