ISI

बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून:  देहरादून में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तराखंड एसटीएफ ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है…जो कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े नेटवर्क में सक्रिय था। आरोपी पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रांत कश्यप के रूप में हुई है….जो लंबे समय से देहरादून में रह रहा था। वह यहां एक कार वर्कशॉप में काम करता था और सामान्य जीवन जीते हुए अपनी गतिविधियों को छिपाए हुए था।

ADVERTISEMENTSAd

जांच में सामने आया है कि विक्रांत कश्यप का संपर्क पाकिस्तानी ISI एजेंट शहजाद भट्टी से था। बताया जा रहा है कि वह उसके निर्देशों पर काम कर रहा था और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

एसटीएफ के मुताबिक आरोपी पर आरोप है कि वह “तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान” नामक संगठन का प्रचार-प्रसार कर रहा था और युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश में जुटा था। एजेंसियों को शक है कि यह नेटवर्क देश के अंदर अस्थिरता फैलाने की साजिश का हिस्सा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए आरोपी के डिजिटल और संपर्क नेटवर्क की जांच कर रही हैं। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे और क्या कोई बड़ा मॉड्यूल सक्रिय है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें