हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
हल्द्वानी में हिमालय डिजिटल मीडिया संगठन के बैनर तले पत्रकारों ने खटीमा के वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा पर समाचार प्रसारण के चलते दर्ज मुकदमे का विरोध करते हुए अपर निदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग श्री आशीष त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने अवगत कराया कि खटीमा क्षेत्र के पत्रकार दीपक फुलेरा ने गैस किल्लत से जुड़ी जनसमस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। यह समाचार आम जनता की परेशानी को सामने लाने और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के अनुरूप है।
पत्रकारों ने कहा कि इस तरह के जनहितकारी कार्य के लिए मुकदमा दर्ज किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा आघात बताते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रभावित करती है।
इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में इस कार्रवाई का विरोध करते हुए मुकदमा तत्काल वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि जनसमस्याओं को उजागर करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का माध्यम है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान गिरीश गोस्वामी, शैलेंद्र नेगी, अंकित शाह, हर्ष रावत, दिनेश पांडे, संजय कुमार, गितेश त्रिपाठी, संजय पाठक, दीप बिष्ट बाबा, श्रुति तिवारी, विनोद यादव सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: ग्रामीण क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती 

