बागेश्वर – उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में भी अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है अब बड़ी खबर बागेश्वर से सामने आई है जहां बागेश्वर जिले के मुख्य कृषि अधिकारी पर ही फायर किया गया है, उन्होंने घर के कोने पर दुबक कर अपनी जान बचाई, बताया जा रहा है कि 2 अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मुख्य कृषि अधिकारी शुगड़ सिंह वर्मा चौरासी में आम के बगीचे के पास नैनवाल कांपलेक्स में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य दिनों की तरह वह अपने कमरे में गए और खाना खाकर काम निपटा रहे थे कि तभी किसी ने खिड़की की जाली काट दी और खिड़की तोड़कर उन पर बंदूक से फायर झोंक दी, हालांकि फायर उन पर नहीं लगा। कुछ देर बाद दूसरी फायर झोकी गई, इस दौरान वह डरकर छुपे रहे। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिस पर मौके पर पहुंची फोर्स ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला फिलहाल पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। पहाड़ की शांत वादियों में जिला स्तरीय अधिकारी पर गोली कांड का मामला चर्चाओं में है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

