Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिलने के चलते धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मैदानी इलाकों में कहीं कहीं कोहरा और पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पांच पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, छह फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है वहीं राज्य के मैदानी जनपदों उधम सिंह नगर ,हरिद्वार और नैनीताल के मैदानी स्थानों पर कोहरा छाया रह सकता है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सात से नौ फरवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।तापमान —
रविवार पांच फरवरी की सुबह करीब दस बजे देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। छह फरवरी से लेकर आठ फरवरी तक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री तक रह सकता है। नौ से 11 फरवरी तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री तरह रहने की संभावना है। यानी कि इन तीन दिन गर्म दिन रहेंगे। वहीं, 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रह सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : यहां मची चीख पुकार, खाई में गिरी टैक्सी
रामनगरः डिब्बे में बंद ‘जिंदा कोबरा’ लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला इसी ने डसा है
हल्द्वानी : यहां ई रिक्शा गिरा नहर में, एक की मौत
सरकारी कर्मचारियों के लिए आई खास किताब! सीएम धामी ने किया विमोचन, बताए बड़े फायदे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल 
