रुद्रपुर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में अवैध खनन के खेल का भंडाफोड़ होने के बाद अब इसमें संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। अवैध खनन में संलिप्ता पाए जाने पर एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने दो चौकी इंचार्ज और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है। वहीं, उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट को दोराहा चौकी प्रभारी और उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार कोहली को सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी आदर्श कालोनी कोतवाली रुद्रपुर संबद्ध किया गया है।
दरअसल, शनिवार को सीओ पंतनगर और सीओ यातायात ने लालपुर के पास उप खनिज ले जा रहे 40 से अधिक वाहनों की चेकिंग की थी। जिसमें रॉयल्टी कम और उप खनिज ओवरलोड पाया गया था। पूछताछ में वाहन मालिकों ने बताया कि स्टोन क्रशर द्वारा कम रॉयल्टी पर ओवरलोड उपखनिज दिया जाता है। ओवरलोड के एवज में चौकी दोराहा व चौकी सुल्तानपुर पट्टी के पुलिस कर्मी उनसे प्रत्येक वाहनों से आठ सौ से पांच सौ रुपए लेते थे।
जिसके बाद कल अवैध खनन में संलिप्त स्टोन क्रशर, चौकी इंचार्ज, पुलिस कर्मी और वाहन मालिकों के खिलाफ थाना किच्छा में मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई थी। आज मामले में एसएसपी ने दो चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अशोक कांडपाल, दीपक कौशिक और तीन सिपाही नवीन कन्याल, शैलेन्द्र और शेखर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



किच्छा: गन्ना किसानों का 10 करोड़ भुगतान
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

