पकड़ा गया सेक्स रैकेट

उत्तराखंड-(बड़ी खबर) तीन महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार, पाए गए आपत्तिजनक हालत में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस ने छापा मारकर किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

खटीमा- खटीमा के राजीव नगर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधम सिंह नगर की निरीक्षक बसंती आर्या के नेतृत्व में सूचना के मुताबिक एक महिला के घर में छापा मारकर 3 महिलाओं तथा एक पुरुष सहित चार लोगों को धर दबोचा है। छापेमारी के दौरान दो महिलाएं तथा एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में भी
पाए गए। आपको बता दें कि काफी समय से राजीव नगर में अनैतिक कार्यों के धंधे को अंजाम दिए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड

वही मुखबिर की सटीक सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने टीम के साथ राजीव नगर में एक महिला के घर पर छापा मारकर 3 महिलाओं तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। समस्त आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित


वहीं इस मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उधम सिंह नगर प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या ने बताया कि खटीमा के थाना झनकईया क्षेत्र के राजीव नगर में काफी लंबे समय से अनैतिक कार्यों की सूचना मिल रही थी, और बताया जा रहा था कि आसपास का माहौल गंदा हो रहा है और बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान

इसी क्रम में सूचना के आधार पर उनकी टीम के द्वारा मौके पर छापेमारी की गई जहां दो महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। वहीं एक महिला अपने घर में यह धंधा काफी लंबे समय से चला रही थी। उन्होंने बताया कि 3 महिलाओं के साथ एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है तथा अभियोग पंजीकृत कर सभी को जेल भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें