उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। विजिलेंस ने हरिद्वार जिले के लक्सर स्थित बसेड़ी खादर चकबंदी कार्यालय में तैनात लेखपाल बृजमोहन सिंह को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
यह गिरफ्तारी एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि लेखपाल बृजमोहन सिंह उनकी मां के नाम पर प्रहलादपुर खानपुर स्थित कृषि भूमि को आबादी में बदलने के लिए रिश्वत मांग रहे थे।
विजिलेंस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर देहरादून की टीम ने जाल बिछाया और लेखपाल को 2500 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के घर और अन्य संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी है।
विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेसन ने इस सफल ट्रैप के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का संदेह हो या वह रिश्वत मांगे, तो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर सूचना दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 

