रुद्रपुर- जिले में लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। जिसके तहत पुलिस ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के निर्देशन पर सड़क दुर्घनाओं पर लगाम लगाने के अंतर्गत विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी है। अवैध खनन में शामिल जिले की सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक, बाजपुर चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल की अवैध वसूली की शिकायत पर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 379, 411, 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
बता दें एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के निर्देशन पर अवैध खनन व दुर्घटना आदि की रोकथात के लिए सीओ ट्रैफिक आशीष भारद्वाज, सीओ पंतनगर अमित कुमार फोर्स के साथ चेकिंग को निकले। इस दौरान यूपी 25 डीटी 9325, यूपी 25 बीटी 8215 व यूपी 25 बीटी 2727 को रोककर रायल्टी चौक की गई, जिसमें टीम को ओवरलोडव व रेता बजरी की रायल्टी कम वजन की मिलने पर जांच की गई। जिसमें वाहन चालकों द्वारा बताया कि वह बरेली के निवासी है और वह निरंतर बाजपुर से रेता बजरी ओवरलोड लाते हैं और क्रैशर स्वामी से कम वजन की रायल्टी बनवाकर अधिक वजन वहन करते हैं। जिसमें सुल्तानपुर पट्टी के चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक के लिए सिपाही नवीन कन्याल 500 रुपये प्रति ट्रक देते हैं व चौकी दोराहा के चौकी इंचार्ज 800 रुपये प्रति गाड़ी देते हैं।
जिसपर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अवैध खनन में शामिल जिले की सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक, बाजपुर चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल की अवैध वसूली की शिकायत पर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 379, 411, 420, 468 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
वहीं इस दौरान लगभग 41 ट्रकों को रोककर अपराध में संलिप्तता की जांच की गई, जिसमें मौके से इकबाल अहमद, आरिफ, आरिफ पुत्र गुच्छन मौके से फरार हो गए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी।
आपको बता दें कि पुलिस द्वारा जो कार्यवाही की गई है वह बाजपुर के स्टोन क्रेशर पर भी कार्रवाई की गई है जिनके द्वारा कमतौल पर रॉयल्टी देकर वाहनों को निकाला जाता था इसके साथ ही पुलिसकर्मियों और वाहन स्वामियों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है और इस पूरे मामले की जांच जिले के एसपी क्राइम हरीश वर्मा कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
