देहरादून- उत्तराखंड में 1 मार्च से स्कूलों में छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुरू हो रही है, ऐसे में शिक्षा महकमे के पास यह शिकायत आई है कि कुछ स्कूल कक्षा 1 से 5 तक बच्चों को भी परीक्षा के लिए भौतिक रूप से स्कूल भेजने के लिए दबाव बना रहे हैं। जिसके बाद शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा है कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा।
गौरतलब है कि शासन की ओर से जारी आदेश में पूर्व में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावकों की सहमति लेनी होगी और स्कूल भेजे जाने के लिए अभिभावकों एवं बच्चों को किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। तथा स्कूल का संचालन हाइब्रिड मोड पर किया जाएगा भौतिक शिक्षण के साथ-साथ ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था भी तय होगी, लेकिन विभाग के पास इस दौरान कुछ अभिभावकों की शिकायत आई है कि बच्चों को परीक्षा के लिए स्कूल भेजे जाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरंट्स एंड स्टूडेंट राइट्स के अध्यक्ष आरिफ खान के मुताबिक शासनादेश के हिसाब से कोई भी स्कूल किसी छात्र को भौतिक रूप से स्कूल बुलाने के लिए बाध्य नहीं कर सकते । वही शिक्षा महानिदेशक ने भी शासनादेश की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “देहरादून- बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बनाया दबाव, तो होगी कार्रवाई”
Comments are closed.



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

But dehradun ke private schools are doing this openly for class 1 to 5. Examination is only in offline mode. School Name is Shikshankur the Global school dehradun ISBT