देहरादून- पहाड़ों की रानी मसूरी से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है कि यहां मसूरी के हाथी पांव पार्क स्टेट स्टेट जॉर्ज एवरेस्ट में फूड वैन चलाने वाले व्यक्ति की गला काट कर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है पुलिस के मुताबिक मृतक सुनील जौनसार के जखनोग लखवाड़ गांव का रहने वाला था।
प्राप्त समाचार के अनुसार सुनील जॉर्ज एवरेस्ट में फूड वैन चलाता था और रात को वहीं जंगल के बीच बनी एक झोपड़ी में सोता था। बीते गुरुवार से वह लापता बताया जा रहा था, जिसके बाद अगले दिन किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची प्रथम देश या गला काटकर युवक की हत्या करना बताया जा रहा है। वही पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और भी स्पष्ट हो जाएगी।
पुलिस के मुताबिक मृतक सुनील की पत्नी अपने बच्चों के साथ विकास नगर में किराए में रहती है जबकि उसके माता-पिता जौनसार में गांव में रहते हैं।हत्या के पीछे प्रमुख वजह क्या रही अब तक इसका पता नहीं चल पाया है फिलहाल शव के पास एक मोबाइल बरामद हुआ था, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस घटना के खुलासे के लिए जांच में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

