उत्तराखंड: विजिलेंस को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, तहसील हरिद्वार में भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विजिलेंस की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका के निजी सहायक अनुज कुमार को ₹4,500 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वर्ष 2023 से अपनी पत्नी के नाम खरीदे गए प्लॉट का दाखिल-खारिज करवाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन महिला पटवारी द्वारा लगातार प्रक्रिया को टालते हुए रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।9 अप्रैल को जब महिला पटवारी के कथित सहायक अनुज कुमार ने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में सहायता के नाम पर ₹4,500 की रिश्वत मांगी, तो विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।विजिलेंस विभाग द्वारा अनुज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है। यह कार्यवाही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश है कि रिश्वतखोरी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

