हल्द्वानी के शनि बाजार रोड गौजाजाली उत्तर क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात बीघा भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के निर्देश पर की गई।
प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि उक्त भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध प्लाटिंग की जा रही है। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल प्रभाव से पूरी प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही एक निर्माणाधीन भवन को भी सील कर दिया गया।
भूमि के स्वामित्व और दस्तावेजों की जांच के लिए राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण और प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी 

