उत्तराखंड – (बड़ी खबर) इस जिले के SDM लापता , गुमशुदगी दर्ज- तलाश में जुटी पुलिस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Champawat News: चंपावत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चंपावत के सदर एसडीएम अनिल चन्याल लापता हो गए हैं। जिसके बाद शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

बताया जा रहा है कि एसडीएम अनिल चन्याल सोमवार की सुबह से अपने कार्यालय और आवास में नहीं हैं। इस दौरान कई लोग उनके दफ्तर पहुंचे, मगर वह नहीं मिले। इसके बाद घर पर भी तलाश किया गया, मगर उनका कुछ पता न चला। एसडीएम कार्यालय में तैनात अधिकारियों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई ।

पुलिस-प्रशासन की तीन टीमें तलाश में जुटी

एसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले हैं। वे सुबह ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें