जयहरीखाल / कोटद्वार। पौड़ी जिले के गूमखाल- चैलूसैण-सिलोगी मोटर मार्ग पर परसोलीखाल के पास संदिग्ध रूप में पहाड़ी से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई है।
दोनों युवक नोएडा के थे जो यहां घूमने आए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय राजस्व पुलिस, गूमखाल और लैंसडौन से पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई। है। देर शाम तक बड़ी मशक्कत के बाद एक शव खाई से निकाला जा सका। दूसरा शव निकालने के लिए एसडीआरएफ जुटी है।
गूमखाल पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट व राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दिन में एक कार गूमखाल से ऋषिकेश मार्ग पर जा रही थी। चैलूसैंण और सिलोगी के बीच परसोलीखाल के पास उनकी कार एक पैराफीट से टकराई और सड़क पर ही खड़ी हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, राजस्व पुलिस और लैंसडौन पुलिस मौके पर पहुंची। दो युवक खाई में करीब 500 मीटर नीचे मृत मिले। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया कि खाई गहरी होने के कारण कोटद्वार और श्रीनगर से एसडीआरएफ को बुलाया गया है। कार में दो ही युवक सवार थे। कार सड़क पर ही खड़ी है।
मृतक (32) पुत्र बीरपाल सिंह निवासी ग्राम सादोपुर गौतमबुद्ध नगर यूपी और उसका दोस्त सुमित कुमार ( 31 ) पुत्र विनोद कुमार है, फिलहाल जांच की बात कही जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन 
