- पटाखा गोदाम में लगी आग 4 की मौत
हरिद्वार- रुड़की के मेन बाजार में एक पटाखे के गोदाम के आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में चार लोगों की आग में जलकर मौत हो गई। हादसे में अभी कई लोग घायल बताए जा रहे है। मौके पर अफरा तफरी मची हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं।
दरअसल आपको बता दें कि रुड़की के मेन बाजार में एक पटाखे का गोदाम है। आज दोपहर को अचानक पटाखे के गोदाम में आग लग गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय गोदाम में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही गोदाम से पटाखों की भयंकर आवाज आने लगी और पूरा गोदाम आग के गोले में तब्दील हो गया। गोदाम से धुआं उठता देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गोदाम में घुसने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई अंदर भी नहीं जा सका।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गई। इस हादसे में मौके पर ही आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुछ बच्चे भी बताए जा रही है। सूचना मिलते ही हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों द्वारा आपको बुझाने का प्रयास जारी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आबादी के बीच में पटाखों का गोदाम बनाया गया है।
गोदाम मालिक के पास एनओसी थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। इस हादसे में चार लोगो की मौत हो गई है एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम और बीडीएस की टीम भी बुलाई गई है। किन परिस्थितियों में ये हादसा हुआ है इसकी तो जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू नही पाया गया है। फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 
