Dehradun Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल -पल बदल रहा है। दिन में गर्मी बढ़ने के साथ ही सुबह -शाम सर्दी का अहसास बरकरार है। इसी बीच मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों और घाटी में तापमान बढ़ोत्तरी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 फरवरी को पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव की संभावना है। इन दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 22 और 23 फरवरी को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के मैदानी इलाकों और घाटियों के कुछ स्थानों पर दो से तीन दिन तक तापमान में दिनचर परिवर्तन 18 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में 19 और 20 फरवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। ऐसे में सर्दी और फ्लू के आसार ज्यादा होने के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है।इसी तरह इस अवधि में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में पहाड़ों में तेजी से बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की संभावना है। साथ ही प्रमुख नदियों का जल प्रवाह बढ़ने, मिट्टी में नमी की कमी के चलते फसल सूखने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
