Lohaghat News:
पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। आये दिन हादसों के बावजूद लोग सीख नहीं लेते है। अब खबर चंपावत जिले के बाराकोट से है। जहां एक बोलेरो खाई में समा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीररूप से घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को बाहर निकाला गया। जहां से उन्हें चंपावत अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के पास एक बोलेरो खाई से नीचे गिर गई। वाहन में तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद घायल हुए चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मंे मौत हो गई। जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है।
बोलेरो में रमेश जोशी पुत्र लक्ष्मी दत्त जोशी वाहन चालक निवासी मल्लापुर बाराकोट, प्रकाश जोशी पुत्र त्रिलोचन जोशी निवासी मल्लापुर बाराकोट और कुरैशी पुत्र स्माइलउद्दीन निवासी ग्राम जिला पिथौरागढ़ सवार थे। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी। वही दो घायलों का उपचार उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में चल रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
