उत्तराखंड के चमोली जिले के घांघरिया में बादल फटने की सूचना है। बादल आबादी के क्षेत्र में नहीं फटा है। हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को रोका गया है और बादल फटने के बाद लगातार नदियों के जलस्तर की मॉन्टरिंग की जा रही है।
उत्तराखंड में मौसम का लगातार रेड अलर्ट जारी है। तो वहीं, देर रात से ही लगातार उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बारिश हो रही है।
उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में लगातार तेज बारिश की सूचनाएं आ रही है ऐसे में चमोली जिले में पड़ने वाले फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव घांघरिया के समीप बादल फटने की सूचना है।
हालांकि, इस घटना से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन एहतियात के तौर पर हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को फिलहाल रोका गया है। डीआईजी एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चमोली जिले के घांघरिया से मिल रही इस ताजा सूचना के अनुसार सुरक्षा कारणों से हेमकुंड जाने वाले तकरीबन 30 से 35 यात्रियों को रोका गया है। हालांकि, हेमकुंड साहिब से वापस आने वाले यात्री ढूंढा के नए पुल से वापस आ सकते हैं
वही इसके अलावा डीआईजी एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने बताया कि हेवी रेनफॉल को देखते हुए डाउनस्ट्रीम में लगातार नदियों का जलस्तर को भी वॉच किया जा रहा है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
चमोली
तस्वीर है फूलों की घाटी के मुख्य पड़ाव घांघरिया की जहां घांघरिया मुख्य बाजार के ठीक सामने पहाड़ी टूट कर नीचे लक्ष्मण गंगा की तरफ खिसक रही है। पहले तो धीरे-धीरे पहाड़ से पत्थर गिरने की आवाज सुनाई दी उसके बाद अचानक ही पहाड़ का आधा हिस्सा टूटकर नीचे की तरफ आने लगा घांघरिया में मौजूद लोगों ने बाहर की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर लिया हालांकि पहाड़ टूटने से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
