Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हरिद्वार बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार परिवार सहित जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि हादसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार 45 वर्ष की मौत हुई है, पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती हैं, सुमन देवी की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
