- डीजी शिक्षा ने प्राथमिक शिक्षक संघ की तदर्थ समिति संग बैठक में दिया आश्वासन
- 54 सौ ग्रेड-पे वाले बेसिक शिक्षकों को मिल सकता है राजपत्रित कादर्जा
- राज्यपाल से इच्छामृत्यु मांगेंगे सफाई कर्मचारी
देहरादून। 5400 ग्रेड-पे पर आ चुके बेसिक-जूनियर शिक्षकों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा और एसीआर के मानक में शिथिलता का लाभ मिल सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ कमेटी के साथ आयोजित बैठक में डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने यह आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों के सभी वाजिब मुद्दों को शासन के विचारार्थ भेजा जाएगा। पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जिले में तबादले का मौका देने की मांग पर भी उचित कार्यवाही की जाएगी। शिक्षा महानिदेशालय में मंगलवार दोपहर हुई बैठक में तदर्थ कमेटी के सदस्यों ने बारी-बारी से लंबित मुद्दों को रखा। उन्होंने प्रमोशन प्रक्रिया जल्द पूरी करने के साथ हर स्कूल में प्रधानाध्यापक का पद मंजूर करने की मांग की। साथ ही, जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक के लिए उप शिक्षा अधिकारी पद पर 50 प्रतिशत प्रमोशन कोटा, पीएम पोषण योजना की धनराशि में बढ़ोतरी, कैडर परिवर्तन की सुविधा, अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले और मुख्य सचिव कमेटी के विचारार्थ तबादले के प्रकरणों में जल्द कार्यवाही की मांग भी रखी गई। डीजी
ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। सभी वाजिब मुद्दों का नियमानुसार हल निकालने का प्रयास जारी है। जिन मांगों पर शासन स्तर पर निर्णय होना है, उनको संस्तुति के साथ शासन भेजा जाएगा।
इस बैठक में बेसिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट, एपीडी- एसएसए डॉ. मुकुल कुमार सती, तदर्थ समिति के सदस्य मनोज तिवारी, गोविंद बोहरा, विक्रम सिंह। झिक्वाण, विनोद रतूड़ी, मनोज जुगरान, मुकेश सिंह चौहान, जितेंद्र चौधरी, देवेश डोभाल, दिनेश रौथाण, मनोज भट्ट मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश 
