नैनीताल (कोटाबाग)– ग्राम पंचायत ओखालढूंगा में बनाये गये क्वारेन्टाइन केन्द्र (Quarantine center) में शराब पीकर हंगामा करने वालों लोंगो पर बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की गई है। जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी सविन बसंल के आदेशों के क्रम में ग्रामीण क्षत्रों में संस्थागत क्वारेन्टाइन पंचायत भवन तथा सरकारी विद्यालयों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान ओखलढूंगा विकास खण्ड कोटाबाग प्रीति चौरसिया ने लिखित शिकायत देकर बताया है कि उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय ओखलढूंगा में प्रशासन के निर्देशों के क्रम में क्वारेटाइन केन्द्र बनाया गया है। विगत 11 मई को 02 व्यक्ति इस केन्द्र में क्वारेन्टाइन किये गये थे तथा 12 मई को ग्राम सभा में 09 प्रवासी आये जिनको क्वारेन्टाइन सेन्टर में रखा गया। इनको रखे जाने की कार्यवाही राजेन्द्र सिंह चैरसिया द्वारा की गई। 12 मई को रौहतक हरियाणा से आये 09 व्यक्तियों में से 02 प्रवासी जगदीश सिंह जैतवाल पुत्र धामसिंह तथा मनमोहन सिंह जैतवाल पुत्र धाम सिंह ने शराब पीकर ग्राम प्रधान व ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र भाषा प्रयोग कर गाली, गलौज की तथा पथवार कर जानलेवा हमला भी किया गया।
नैनीताल- प्रवासियों की जांच और सुविधाओं को लेकर हाईकोर्ट ने क्या कहा जानिए
इनके द्वारा नारायण सिंह जैतवाल पहले से क्वारेन्टाइन थे उनपर भी जानलेवा हमला किया गया । दोनों व्यक्तियों ने जब ग्राम सभा में प्रयोग किया तो वह पहले अपने घर गये। जगदीश सिंह द्वारा अपनी माता व अपनी पत्नी पर भी हमला किया गया। इस प्रकार इनदोनो शराबी एवं उत्पाति क्वारेन्टाइन व्यक्तियों ने आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत उल्लंघन किया है इससे गाॅव में भय का महौल है। इनकी करतूतों एवं खुले आम घूमने से ग्रामीणों में संक्रमण होने का भय है। लिहाजा इन दोनो के उपर कार्यवाही की जाये। ग्राम प्रधान श्रीमती प्रीति चौरसिया के शिकायती पत्र पर उपजिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता से लेते हुए जाॅच कराई गई तथा राजस्व उपनिरीक्षक अमगढ़ी द्वारा सम्बन्धित दोषियों के विरूद्ध धारा 188, 269, 270 व आई0पी0सी0 आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 (बी0) पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
उत्तराखंड- गांव आए दो भाइयों ने मचाया ऐसा उत्पात कि क्वॉरेंटाइन सेंटर से सबको भागना पड़ा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप
उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आए जवान का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड: फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड : यहां BYKE चला रहे नाबालिगों के अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना
उत्तराखंड : यहां युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इनपर लगाए आरोप
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी से जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा शुरू
उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा 
