उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Nanital) ने बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासियों की राज्य की सीमाओं पर थर्मल टैस्टिंग, रैपिड टैस्टिंग और एंटीजिंग टैस्टिंग की व्यवस्था करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को 15 मई तक का समय दिया है न्यायालय ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वालिंटियरों को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है, जो रिलीफ़ कैम्प में जाकर मौका मुआवना करेंगे और प्रगति रिपोर्ट न्यायालय में पेश करेंगे। मामले की सुनवाई न्यायमुर्ति सुधांशू धूलिया और न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की खण्डपीठ में हुई।
मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी सचिदानन्द डबराल ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कोरोना वायरस से बचाव के लिये घोषित लॉक डाउन से प्रभावित लोंगों की मदद करने की मांग की थी । इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों के करीब 40 हजार मजदूर हैं । जबकि लगभग दो लाख उत्तराखंड के लोग अन्य राज्यों से उत्तराखंड आना चाहते हैं। इन लोगों ने आने के लिये पंजीकरण भी कराया है और सरकार इन्हें लाने के प्रयास कर रही है । इस मामले ने खण्डपीठ ने सरकार से पूछा है कि, वह राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 और इंटर स्टेट माइग्रेंट वर्कमैन एक्ट 1979 का पालन कर रही है या नहीं ? आज सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि बाहरी राज्यो से आने वाले प्रवासियों की जांच व देखभाल के लिए राज्य सरकार ने 49 रिलीफ कैम्प लगाए हैं, जिनमें जांच की जा रही है।
CORONA UPDATE- राज्य में 70 पहुंचा कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, इस जिले में आया नया मरीज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
