देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्रतिबंधित रॉटविलर नस्ल के कुत्ते ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना प्रेमनगर के ओखला आमवाला बीद्यौली इलाके की है। घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की शाम मोहिनी क्षेत्री अपनी भाभी के साथ दुकान से घर लौट रही थीं। तभी अचानक रास्ते में बिना पट्टे के घूम रहे रॉटविलर ने उन पर हमला बोल दिया। कुत्ते के मालिक की मौजूदगी भी मौके पर नहीं थी। हमले में महिला के सिर और हाथ पर गहरी चोटें आईं। मोहिनी की चीख सुनकर उनकी भाभी ने गांव वालों को बुलाया, जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस सक्रिय हुई। महिला की तहरीर पर कुत्ते के मालिक धूम सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। अगस्त माह में भी राजपुर रोड पर रॉटविलर के हमले में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी हैं। तब नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों के मालिकों पर कड़ी निगरानी और भारी जुर्माना लगाने की संस्तुति की थी।
विशेषज्ञों के मुताबिक रॉटविलर को आक्रामक और इंसानों के लिए खतरनाक नस्ल माना जाता है। कई राज्यों में इस पर प्रतिबंध भी लगाया जा चुका है। बावजूद इसके, देहरादून में इन कुत्तों को पालने का चलन जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: भीमताल में विकास की बारिश, सीएम धामी के बड़े ऐलान
लालकुआं : युवराज खाती को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड : यहाँ बेटे के हमले में पिता की हुई मौत !
उत्तराखंड: DAV कॉलेज पहुंचे CM धामी, युवाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 
