हल्द्वानी। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, नैनीताल द्वारा आयोजित 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गौलापार स्थित कुंवरपुर आरसेटी परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह रैना सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की 35 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल सिखाया जाएगा। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण पूरा करने के लिए प्रेरित किया और स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बैंक लोन और सरकारी योजनाओं के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना और विभिन्न लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
आरसेटी के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज
उत्तराखंड: ऑनलाइन गेमिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम! मुख्य सचिव ने शीत भंडारण बढ़ाने पर दिया जोर
पक्के घर का सपना हुआ पूरा, उत्तराखंड में 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को मिला PM आवास 

