नैनीताल: नैनीताल जनपद में मदिरा दुकानों पर ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और लालकुआं क्षेत्रों में संचालित शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दरों पर शराब बेचे जाने सहित अन्य अनियमितताएं सामने आईं। देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों पर जांच के दौरान ओवररेटिंग की पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के तहत कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने इन मामलों में कुल 3 लाख 05 हजार का जुर्माना लगाकर तत्काल राजस्व में जमा कराया। साथ ही सभी मदिरा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित एमआरपी के अनुसार ही शराब की बिक्री सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी दुकान पर ओवररेटिंग या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी…जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण तक शामिल हो सकता है।
प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं ओवररेटिंग या अन्य अनियमितता नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें…ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
