नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअल माध्यम के जरिए नैनीताल जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों लालकुआं, नैनीताल, भीमताल, रामनगर और कालाढूंगी में चल रहे विकास कार्यों एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि जो कार्य लंबित हैं उन्हें विभागीय समन्वय के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा, रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निर्माण तथा जंगली जानवरों से बचाव के लिए सौर फेंसिंग जैसे कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं भीमताल क्षेत्र में खेल मैदान, मिनी स्टेडियम और फ्लोरीकल्चर यूनिट जैसे विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश घोषणाओं पर शासनादेश जारी हो चुके हैं…जबकि बेतालघाट क्षेत्र में सिंचाई नहर निर्माण जैसे लंबित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। कालाढूंगी क्षेत्र में जलभराव से बचाव, पुलिया निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन और कृषि विषय लागू करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
रामनगर क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बहुमंजिला पार्किंग, नहर कवरिंग, रिंग रोड सुधार और पुल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर मुख्यमंत्री ने विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले नदी-नालों की सफाई और वनाग्नि से बचाव की तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि संभावित नुकसान को कम किया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
