देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में हिस्सा लेते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं….बल्कि वर्तमान भी हैं और उनकी ऊर्जा व नवाचार ही देश की दिशा तय करते हैं। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच बताया।

उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों की भूमिका का उल्लेख करते हुए युवाओं में राष्ट्र सेवा और चरित्र निर्माण के महत्व पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं। राज्य में भी नई शिक्षा नीति के तहत आधुनिक पाठ्यक्रम और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शैक्षणिक ब्लॉक पर दो अतिरिक्त तल निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने नकल विरोधी कानून और युवाओं को रोजगार देने के प्रयासों को भी रेखांकित किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 
