- ~कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड
- 🔶. STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए पुनः नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार ।। जनपद उधम सिंह नगर के थाना किच्छा क्षेत्र से करीब 80 लाख रूपये की हेरोइन के साथ दो अंतर्राजीय नशा तस्कर गिरफ्तार।
- 🔶. *STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा थाना किच्छा पुलिस के साथ मिलकर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद की गयी करीब 262 ग्राम अवैध हेरोइन की खेप।
माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ श्री आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट श्री पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए आजाद नगर शिव मंदिर के सामने दरऊ, किच्छा के पास से दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से कुल 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई ।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन शाहबुद्दीन से लेकर आये हैं जो रायनवादा बरेली का रहने वाला है।
STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
अभियुक्तगण –
1- चमन बाबू पुत्र नेम चंद निवासी रायनवादा थाना बहेड़ी जिला बरेली उम्र 30 वर्ष।
2- नाम मोहम्मद शादाब अंसारी पुत्र मोहम्मद यूनिस अंसारी निवासी मुंडिया जागीर थाना देवरनियाँ जिला बरेली उम्र 23 वर्ष।
बरामदगी
262 ग्राम अवैध हेरोइन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536
STF एंटी नार्कोटिक्स टीम –
- निरीक्षक पावन स्वरुप
- SI विपिन चंद्र जोशी
- SI विनोद चंद्र जोशी
- ASI जगवीर शरण
- HC मनमोहन सिंह
- आरक्षी वीरेंद्र चौहान
- आरक्षी इसरार अहमद
- आरक्षी मोहित जोशी
थाना किच्छा पुलिस टीम
1- SI हेम चन्द्र तिवारी
2- आरक्षी उमेश सिंह
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 

