- छात्रा के साथ दोस्त और उसके साथियों ने किया रेप, पुलिस ने मामला किया दर्ज,आरोपियों की धरपकड़ जारी।
हल्द्वानी (नैनीताल)- हल्द्वानी में बीए सेकंड ईयर की छात्रा के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है. वहीं, शिकायत मिलने के बाद चार युवकों और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की घटना को उसके दोस्त और उसके साथियों ने अंजाम दिया है.।एक डिग्री कॉलेज की बीए सेकंड ईयर की छात्रा के साथ दोस्त और उसके साथियों ने कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. छात्रा ने आरोप लगाया है कि युवकों द्वारा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई बार ब्लैकमेल भी किया गया. मामले में एक महिला भी शामिल है. बहरहाल पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वो हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है. अगस्त 2023 में दोस्त आया और उसे बातों में फंसाकर नवाबी रोड स्थित किराये के कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो और फोटो बनाई. इसके बाद आरोपी ने छात्रा से मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.आरोपी ने यह वीडियो अपने भाई और दोस्तों को दिखाई, जिसके बाद उन्होंने धमकी देकर अपनी परिचित महिला के घर पर जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
मानसिक तनाव में आकर छात्रा ने अपनी बड़ी बहन को घटना के संंबंध जानकरी दी. जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर चार युवक और एक महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भीमताल में बाहरी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी को दी चुनौती
हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव 
