उत्तराखंड : (दुखद) थर्टी फर्स्ट की रात पार्टी कर लौटा बीटेक छात्र कमरे में मृत मिला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: थर्टी फर्स्ट की रात दोस्तों संग पार्टी कर अपने कमरे में लौटा बीटेक छात्र मृत मिला। छात्र यूपी के संभल जिले का निवासी था। शुक्रवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत

प्रेमनगर थाने के एसएसआई अनित कुमार ने बताया कि मूलरूप से यूपी के संभल जिले के नहरौला, असमोली निवासी अभी चौधरी पुत्र जयविंदर सिंह दून में यूआईटी संस्थान में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह थाना क्षेत्र के शिवपुर में गली संख्या दो स्थित मकान में किराये पर रहता था। 31 दिसंबर की रात दोस्तों संग पार्टी की। देर रात कमरे पर लौटा तो उसने ठंडे पानी से सिर धुला। इसके बाद वह अपने

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम

कमरे में जाकर सो गया। एक जनवरी को दोपहर तक भी उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। साथियों ने फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। साथी छात्र उसके कमरे पर पहुंचे। काफी खटखटाने पर भी अंदर से बंद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो अंदर बिस्तर पर अभी अचेत था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों के दून पहुंचने पर शुक्रवार को अभी के शव का पोस्टमार्टम कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें