देहरादून :(बड़ी खबर) एक क्लिक पर मिलेगी 2003 की वोटर लिस्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

एक क्लिक पर मिलेगी 2003 की वोटर लिस्ट

देहरादून। अब चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए उत्तराखंड के मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम खोजना आसान हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाताओं की सुविधा के लिए नया यूजर इंटरफेस तैयार किया है।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया गया है। अब मतदाता केवल अपने गली, मोहल्ले एवं एरिया के नाम के आधार पर भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) सख्ती: बाइक चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने के निर्देश

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि प्रदेश में आगामी 10 जनवरी तक बीएलओ आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उनकी 2003 की मतदाता सूची में जानकारी से मिलान कर रहे हैं।

ऐसे में प्रदेश के कई मतदाता ऐसे हैं, जिन्हें अपने वर्ष 2003 के बूथों की सही जानकारी नहीं हैं। मतदाताओं की इसी परेशानी को देखते हुए सीईओ उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर 2003 की मतदाता सूची को और सरल विकल्प के साथ सर्च करने की सुविधा प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची पहले से ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने तथा अपने पिता, पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नए फीचर के साथ अब गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : फिल्म हनुमान अंश की टीम ने कैंची धाम पहुंच कर नीब करौरी बाबा का लिया आशीर्वाद लिया

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जन सामान्य से बीएलओ को अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए बीएलओ की ओर से हर मतदाता से समन्वय, संवाद और पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें