देहरादून। उत्तराखंड में राशन कार्डों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। पहले इसके लिए 31 दिसंबर की तिथि तय की गई थी। साथ ही जिन लोगों ने ई केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें भी राशन मिलता रहेगा। हालांकि राशन लेते वक्त उन्हें ई-केवाईसी करवा देना होगा। राशन कार्डों के सत्यापन के लिए पूरे राज्य में दिसंबर महीने में ई केवाईसी को लेकर अभियान चलाया गया था। कई जिलों में पहले 15 दिसंबर और फिर 31 दिसंबर तक की तिथि तय कर दी गई थी।
फोर्टिफाइड चावल की सप्लाई शुरू हुई
देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी राशन की दुकानों में चल रहे चावल के संकट का समाधान मिल गया है। मिलों को फोर्टिफाइड चावल की सप्लाई शुरू हो गई है। इसे साधारण चावल में मिलाने के बाद प्राथमिकता के आधार पर आंगनबाड़ी, स्कूलों और दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में हफ्ते भर में भेजना शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो कि दिसंबर महीने से चावल का संकट पैदा हो गया था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा 

