देहरादून :(बड़ी खबर)इस विभाग में 1046 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के 1046 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती : डॉ. रावत

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग के अधीन विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में कई वर्षों से खाली पड़े 1046 पर्यावरण मित्र व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। इन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा। रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले में चतुर्थ श्रेणी व पर्यावरण मित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। अस्पतालों में बुनियादी ढांचे से लेकर आधुनिक चिकित्सा उपकरण व मानव संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने अस्पतालों में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का निर्णय लिया है।

जिला स्तर पर सरकारी अस्पतालों व विभागीय कार्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े 1046 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व पर्यावरण मित्रों की भर्ती की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी के 680 व पर्यावरण मित्र के

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?

चिकित्सा इकाइयों में खाली पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से होगी तैनाती

366 पद शामिल है। हरिद्वार जिले में चतुर्थ श्रेणी में 89, नैनीताल में 196, पौड़ी में 40, चमोली में 131, उत्तरकाशी में 38, अल्मोड़ा में 31, बागेश्वर में 10, पिथौरागढ़ में 99, चंपावत में 25, स्वास्थ्य महानिदेशालय में चतुर्थ श्रेणी के 21 पद खाली हैं। इसके अलावा हरिद्वार जिले में पर्यावरण मित्र के 21 पद, नैनीताल में 136, पौड़ी में 37, चमोली में 43, उत्तरकाशी में 36, अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 15, पिथौरागढ़ में 43, चंपावत में 15 व स्वास्थ्य महानिदेशालय में पर्यावरण मित्र के चार पद शामिल है। विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी व पर्यावरण मित्र के इन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए आउटसोर्स कंपनी का चयन कर युवाओं को शीघ्र नियुक्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के 26 फैसले, 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें