देहरादून- राजधानी देहरादून में 23 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में कार्यरत कर्मशाला अनुदेशक के आवेदनों में स्क्रीनिंग कमेटी ने राजकीय पॉलिटेक्निक पौड़ी के अमरीश कुमार को सर्वाधिक अंक के साथ सर्वश्रेष्ठ कर्मशाला अनुदेशक घोषित किया है लिहाजा 23 मई को राजधानी में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में अमरीश कुमार को सम्मानित किया जाएगा। अमरीश को सर्वश्रेष्ठ कर्मशाला अनुदेशक घोषित करने पर राजकीय पॉलिटेक्निक पौड़ी के समस्त स्टाफ और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है।
तकनीकी शिक्षा विभाग उत्तराखंड की ओर से तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल अमरीश कुमार को सर्वश्रेष्ठ कर्मशाला अनुदेशक के रूप में सम्मानित करेंगे राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल से सन 2005 में शिक्षा प्राप्त कर चुके अमरीश कर्मशाला अनुदेशक के पद पर सन 2015 से राजकीय पॉलिटेक्निक पौड़ी में सेवाएं दे रहे हैं। उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर उनके परिजनों साथियों व पॉलिटेक्निक के स्टाफ व छात्र छात्राओं ने खुशी जाहिर की है साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

