उत्तराखंड- कंपनी में डायरेक्टर बनाने के नाम पर बनाए शारीरिक संबंध, फिर फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का खेल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां शातिर कारोबारी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती का विश्वास जीतने के लिए उसे अपने पिता की कंपनी में डायरेक्टर बना दिया। पिछले साल महिला को पता लगा कि आरोपी पहले से विवाहित है तो उसने दूसरी जगह शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद भी वह अश्लील फोटो और वीडिया वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह उसे रखैल की तरह रखना चाहता है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती वर्ष 2015 में मनीष कुमार सोलंकी निवासी साईंलोक, फेस दो जीएमएस रोड के संपर्क में आई। पीड़िता का आरोप है कि मनीष ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए उसने हामी भर दी। इसके बाद मनीष आए दिन युवती से अलग-अलग जगहों पर मिलकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

ADVERTISEMENTSAd

इस बीच उसने युवती को विश्वास में लेने के लिए अपने पिता की कंपनी हैबसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में वर्ष 2017 में डायरेक्टर बना दिया। आरोप है कि इसके बाद पीड़िता को जो संपत्ति माता-पिता से मिली थी, वह उसने बिकवा दी और रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। महिला का कहना है कि उसे 19 अगस्त 2018 को पता लगा कि आरोपी विवाहित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना

उसने इसके बाद मनीष से संपर्क तोड़ा। 30 अगस्त 2021 को उसने दूसरे युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद वह पति संग रहने लगी। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी मनीष टार्चर करता रहा। दबाव बनाया कि वह उसकी रखैल बनकर रहे। नहीं तो उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। महिला कुछ समय तक आरोपी की धमकी सहती रही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

महिला का आरोप है कि मनीष ने एक मई को अपने घर बुलाया कि वह सभी अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा। आरोप है कि वहां गाली-गलौच करते हुए फिर रखैली की तरह रहने का दबाव बनाया। महिला के पति से भी रिश्ते बिगड़ने लगे तो प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी कारोबारी मनीष के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें