उत्तराखंड : एक और हादसा, कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

एक और हादसा, कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत।

घनसाली (टिहरी गढ़वाल)- राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसों की दुखद खबर सामने आ रही है।ताजा मामला जनपद टिहरी, घनसाली क्षेत्रान्तर्गत बढियार गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त का है, जहां SDRF ने एक शव बरामद किया है।

शनिवार को SDRF को थाना घनसाली द्वारा सूचित किया गया कि बढ़ियार गाँव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम

मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि एक कार लगभग 50–60 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम ने गहरी खाई से शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल

मृतक की पहचान⤵️

नाम: बेलप सिंह गुसाईं
पिता का नाम: शिवराम गुसाईं
उम्र: 55 वर्ष
निवासी: टिहरी गढ़वाल

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें