लक्सर: हरिद्वार जिले में लक्सर और रायसी रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से घायल होकर मृत पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया….लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
कस्बा चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई। मृतक की उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष के बीच अनुमानित की गई है। शव के दोनों पैर कट चुके थे। उसकी लंबाई लगभग 5 फुट 5 इंच बताई गई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है ताकि आगे की जांच की जा सके।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब लक्सर-मुरादाबाद रेल मार्ग पर इस तरह की घटनाएं हुई हों। कुछ दिन पहले शुगर मिल के पास भी एक शव रेल मार्ग पर मिला था….जिसकी पहचान नहीं हो सकी। इसी क्षेत्र में पहले भी दो किशोरियां रेलवे ट्रैक पर घायल पाई गई थीं, जिसमें से एक की मृत्यु हो गई और दूसरी को हायर सेंटर रेफर किया गया था।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की सटीक जानकारी मिल सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार 
