लक्सर: उत्तराखंड के लक्सर में ठंड के मौसम में हीटर, गीजर और पानी गर्म करने के लिए बढ़े बिजली के उपयोग के कारण ऊर्जा निगम की निगरानी बढ़ गई है। इसी के तहत मंगलवार सुबह लक्सर में ऊर्जा निगम की टीम ने बड़ी छापेमारी की और बिजली चोरी के कई मामले सामने आए।
हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में ऊर्जा निगम की टीम ने पांच गांवों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 75 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। कई जगह कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली ली जा रही थी, तो कहीं छत से केबल काटकर पानी की टंकी में रॉड डालकर पानी गर्म किया जा रहा था। हीटर और अन्य विद्युत उपकरण भी गैरकानूनी रूप से चलाए जा रहे थे।
कनेक्शन कटे और जुर्माना लगाया
आयोग की कार्रवाई में 17 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। बाकी 75 बकाएदारों की केबल भी काटी गई। ऊर्जा निगम लक्सर के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर 5 हजार रुपये से अधिक का बकाया था, उन पर कुल 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस छापेमारी में देहरादून से आई विजिलेंस टीम के अधिकारी शामिल थे। टीम में धनंजय कुमार, विकास कुमार, रोबिन सिंह मनौरिया, मारुत शाह, सरिता शाह, संजीव त्यागी, सपना अवर अभियंता और अनीता काला शामिल रही। इस कार्रवाई के बाद इलाके में बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
