टनकपुर : सूखीढांग क्षेत्र के चौड़ाकोट गांव में घर में छिपे गुलदार से अंजान पति-पत्नी करीब डेढ़ घंटे तक बेफ्रिक सोते रहे। कुत्ते के शिकार की फिराक में गुलदार दुछत्ती में घात लगाकर बैठा था। कुत्ते के भौंकने पर गुलदार दिखा तो दंपति घर से बाहर निकल आए और बाहर से कुंडी लगाककर उसे कमरे में कैद कर दिया।
लाल सिंह पत्नी चंद्रावती के साथ चौड़कोट में रहते हैं। उन्होंने एक कुत्ता भी पाला हुआ है। गुरुवार तड़के करीब चार बजे लाल सिंह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले। इस दौरान कुत्ते की फिराक में गुलदार कमरे में घुस गया। कुत्ता चंद्रावती की चरपाई के नीचे सोया था, इसलिए गुलदार दुछत्ती में घात लगाकर बैठ गया। कुछ देर बाद लाल सिंह भीतर आए और लाइट बंद कर सो गए। कुछ देर बाद कुत्ता भौंकने लगा।
लाल सिंह ने लाइट जलाई तो देखा कुत्ता कमरे की दुछत्ती की तरफ देखकर भौंक रहा था। करीब 5.30 बजे लाल सिंह ने दुछत्ती की ओर टॉर्च की रोशनी की तो गुलदार की चमकती आंखें देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बाहर की ओर दौड़ लगा दी। उनका कुत्ता भी बाहर निकल आया। बाद में वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।
- 04:00 बजे सुबह गुलदार घर में घुसने का अनुमान, साढ़े पांच बजे चला दंपति को पता
■ बाहर से कुंडी लगाने पर देर रात तक कमरे के फंसा रहा गुलदार
■ वन विभाग कई घंटे की मशक्कत के बावजूद गुलदार को नहीं पकड़ा पाया चकमा देकर भाग गया।
गुलदार के घर में घुसने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए घर के पास पिंजरा लगाया। देर रात तक वन विभाग की टीम घर के पास मौजूद रही। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि गुलदार को पिंजरे में कैद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR 
