नैनीताल : (बड़ी खबर) जिले में 10 वीं और 12 वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • डीईओ माध्यमिक ने बीईओ को जारी किए निर्देश

भीमताल। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से कराई जाएगी। परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से कराई जाएगी। साथ ही शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में कराई जाएगी। उन्होंने

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव

सभी बीईओ को प्री बोर्ड परीक्षा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि प्री बोर्ड के लिए सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में स्वयं प्रश्नपत्र बनाएंगे और पिछले वर्षों में बोर्ड में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रश्नपत्रों का भी इसमें समावेश करेंगे। जिले में इस बार हाईस्कूल में 9827 परीक्षार्थियों में संस्थागत 9649, व्यक्तिगत 223 और इंटरमीडिएट में 9409 परीक्षार्थियों में संस्थागत 9001 और व्यक्तिगत 408 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें