अल्मोड़ा- आरतोला के पास जली हुई कार में एक शव मिलने और एक व्यक्ति के घायल मिलने के मामले में शनिवार को 7 लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं हल्द्वानी में भर्ती घायल ने भी दम तोड़ दिया हैशुक्रवार सुबह जिले के धौलादेवी ब्लॉक के आरतोला पास कार संख्या यूके 04 एन-4113 जली हुई अवस्था में पाई गई । कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला।
जबकि एक घायल को इलाज के लिए अल्मोड़ा से हल्द्वानी रिफर किया गया। यहां एसटीएच में शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। जबकि प्रसाशन के मुताबिक कार में मृत मिले व्यक्ति की पहचान शैल निवासी सिब्बन सिंह उर्फ पप्पू (40) के रूप में की गई। आज शनिवार को इस मामले में मृतक सिब्बन सिंह के पुत्र जय कुमार ने राजस्व पुलिस को लिखित शिकायत दीराजस्व उप निरीक्षक सुरेश अंडोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केदार बिष्ट, कमल राणा, नरेंद्र, राजू चम्याल, जगदीश सिंह,कमल नेगी, मोहन चम्याल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की आरोपियों को पकड़े जाने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 

