हल्द्वानी- दीपावली धनतेरस भैया दूज सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने शहर के कई मार्गों का रूट डायवर्जन किया है। आज यानी रविवार से घर से निकलने से पहले वाहन चालकों को यह ट्रैफिक प्लान देख लेना चाहिए क्योंकि अगर ट्रैफिक प्लान के अनुरूप वाहन चालक नहीं चले तो पुलिस चालान की कार्रवाई भी करेगी पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्जन के तहत सभी जगह सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। लिहाजा घर से निकलने से पहले पुलिस द्वारा बनाया गया यह ट्रैफिक प्लान आपको देखना होगा..
बड़े वाहनों का डायवर्जन
ADVERTISEMENTS
- रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले पंचायत घर से छड़ायल, सेंट्रल तिराहा, लालडांठ होते हुए काठगोदाम जाएंगे।
- बरेली रोड से टीपीनगर तिराहा, छड़ायल, लालडांठ से काठगोदाम जाएंगे।
- कालाढूंगी से आने वाले वाहन लालडाट तिराहा से हाईडिल तिराहा से नैनीताल रोड की ओर जाएंगे।
- नैनीताल रोड से आने वाले वाहन कालटैक्स, लालडांठ से टीपीनगर या देवलचौड़ तिराहे से मंडी को जाएंगे
- गौलापुल/रेलवे क्रासिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों (ट्रकों, भार वाहक वाहनों) का प्रवेश वर्जित रहेगा।
छोटे वाहनों का डायवर्जन
- बरेली रोड से जाने वाले वाहन गांधी इंटर कालेज तिराहा से आइटीआइ तिराहा जाएंगे।
- रामपुर रोड से जाने वाले वाहन पंचायत घर, देवलचौड़ से छड़ायल चौराहा, सेंट्रल लालडाट, कालटैक्स होते हुए नैनीताल रोड जाएंगे।
- कालाढूंगी रोड को जाने वाले वाहन लालडांठ, मुखानी चौराहा व नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड पनचक्की तिराहे से कालटैक्स तिराहा से नैनीताल रोड को जाएंगे।
- नैनीताल रोड से आने व बरेली रोड से जाने वाले वाहन नैनीताल तिराहे से जेल रोड होते हुए एफटीआई से गांधी तिराहा बरेली रोड जाएंगे।
- रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड से जाने वाले वाहन कालटैक्स तिराहे, हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा, लालडांठ तिराहे को जाएंगे।
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
