Rudrpur News- कुमाऊं में हत्याओं का सिलसिला जारी है। हल्द्वानी के काठगोदाम में नवविवाहिता की हत्या के बाद अब ऊधमसिंह नगर से महिला की हत्या की खबर आ रही है। खबर गदरपुर से है जहां एक महिला की सिलबट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। भाभी और भाई घर पहुंचने पर हत्याकांड की खबर लगी। जिसके बाद हो-हल्ला हो गया। हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मौके पर सिलबट्टे को कब्जे में ले लिया। महिला का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गदरपुर के लखनऊ कॉलोनी वार्ड नंबर दो निवासी 21 वर्षीय शाइस्त पत्नी इमरान अपने भाई के घर में ही रहती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले वह भाई तालिब पुत्र वकील और उसकी पत्नी शबनम के साथ रामपुर में एक विवाह समारोह में गई हुई थी। वहां से वह परिजनों से पहले ही घर वापस आ गई। आज शनिवार को तालिब पत्नी शबनम व परिजन घर पहुंचे। जब उसकी भाभी घर के दूसरे कमरे में गई तो शाइस्ता की लाश चारपाई पर पड़ी हुई थी। जिसके देख उसके होश उड़ गये। शोर सुनकर तालिब समेत परिवार के सभी लोग दौड़े। इस दौरान बहन की लाश को देखकर तालिब बेहोश हो गया।
इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही एसाअइाई रमेश चंद्र बेलवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्ज्े में ले लिया। कमरे में चारपाई पर पड़े शाइस्ता का शव की जांच की तो सिर पर चोट के निशान थे। नीचे फर्र्श पर भी खून फैला हुआ था। घटनास्थल के पास खून से लथपथ एक सिलबट्टा भी मिला। बताया जा रहा है कि मृतकर अपने पति को छोडक़र भाई के साथ रह रही थी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
